ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / news / बिहार में आज से शुरू हो जाएगा जमीन का सर्वे, जल्द से जल्द...

बिहार में आज से शुरू हो जाएगा जमीन का सर्वे, जल्द से जल्द जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज

20-Aug-2024 07:52 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में आज यानी 20 अगस्त से जमीनों के सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। सरकार द्वारा जमीनों का सर्वे कराने के एलान करने के बाद से ही इसको लेकर लोगों के मन में तरह तरह से संशय की स्थिति है। इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जमीन के सर्वे में कई तरह के दस्तावेजों की जरुरत पड़ने वाली है। ऐसे में आप जरूरी दस्तावेजों को जल्द से जल्द जुटा लें।


सरकार की तरफ से जमीन के सर्वे को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन हर किसी को करना होगा। सर्वे के दौरान कई तरह के कागजातों की जरुरत होगी। जिसमें जमीन की रसीद, रजिस्ट्री की कॉपी, जमीन का नक्शा, जमीन के लिए शपथपत्र देना होगा। रैयत की मृत्यु प्रमाण पत्र, जमाबंदी संख्या की विवरणी/मालगुजारी की रसीद खतियान की नकल तैयार रखना होगा।


इसके अलावे दावाकृत जमीन से संबंधित दस्तावेजों की विवरणी, अगर सक्षम अदालत का आदेश हो तो आदेश की ओरिजनल कॉपी, आवेदनकर्या या मृतक के वारिस के संबंध में प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी और वोटर आईडी कार्ड की कॉपी देनी होगी। कई तरह के कागजातों को ऑनलाइन निकाला जा सकता है जबकि ऑफलाइन भी ये सारे काम जिलों में लगे शिविर में जाकर कराए जा सकते हैं। आवेदन के साथ इन कागजातों को अटैच करना होगा।


बता दें कि बिहार में बड़ी संख्या में जमीन से जुड़े मामले सामने आ रहे थे। जमीनी विवाद को लेकर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार ने जमीनों का सर्वे कराने का फैसला लिया है। सर्वे किसी की जमीन को छीनने के लिए नहीं बल्कि इसलिए कराया जा रहा है बल्कि इसका उद्देश्य है कि जमीन उसके सही मालिक के पास चली जाए। सर्वे के बाद जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में कमी आ जाएगी।