ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं

बिहार में जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट, CM नीतीश के निर्देश के बाद आज से IGIMS में शुरू हुई जांच

02-Jan-2022 01:18 PM

PATNA : इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में कोरोना संक्रमितों में ओमिक्रोन वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जांच शुरू हो गई है. अब ओमिक्रोन के जीनोम सीक्वेसिंग के लिए ज्यादा पाजिटिव मरीजों के सैंपल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद IGIMS में यह जांच आज से शुरू हो गई है. इसके लिए सबसे पहले 25 सैंपल की सिक्वेंसिंग शुरू हुई है. अब 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी. इससे पहले सैंपल पटना से दिल्ली के NCDS लैब में भेजे जा रहे थे. 


बता दें कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने बिहार में दस्तक दे दी है. पटना में ओमिक्रॉन का एक मरीज मिला है. ओमिक्रोन के मरीज मिलने तक राज्य में जीनोम सीक्वेसिंग जांच की सुविधा नहीं थी. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम अधिकारियों की बैठक बुलाई थी. बिहार में ओमिक्रोन के मरीज मिल चुके हैं ऐसे में सबसे पहले पटना में ही ओमिक्रोन के टेस्टिंग की जल्द से जल्द व्यवस्था करने का निर्देश दिया था.


बता दें कि बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं,  बिहार में शनिवार को  कोरोना के 281 नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब 749 हो गयी है. सबसे ज्यादा मरीज पटना में मिले हैं. पटना में 136 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं. वहीं गया में 70 नए मरीज मिले हैं.


वहीं देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश के 23 राज्यों में अब तक 1525 केस सामने आ चुका हैं. हालांकि इनमें से 560 मरीज ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा 460 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. इसके बाद 351 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है. गुजरात में 136 मरीज मिले हैं.