ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

बिहार में आज कोरोना से 5 और लोगों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 49 पर

बिहार में आज कोरोना से 5 और लोगों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 49 पर

19-Jun-2020 05:06 PM

PATNA: बिहार में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है. आज फिर पांच मरीजों की मौत कोरोना से हुई है. इसके साथ ही बिहार में मृतकों की कुल संख्या 49 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज दरभंगा में 2, सारण में एक पश्चिम चंपारण में 1 और नालंदा जिले के एक कोरोना मरीज की मौत हुई है. 

गुरुवार को 5 लोगों की हुई थी मौत

गुरुवार को 5 कोरोना मरीज की मौत हुई थी. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. कोरोना संक्रमित दो मरीजों ने इलाज के दौरान एनएमसीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया था. 

बिहार में अब तक 49 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है. दरभंगा में 5, सारण में 4 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. बेगूसराय, खगड़िया,नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, , पटना, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर,  गया, जमुई, कटिहार,  मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा,, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

कोरोना के मिले 138 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहला अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 138 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7178 हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में लगभग 6000 कोरोना जांच हुए है. बिहार में अभी तक कुल लगभग 1,46,000 जांच किये गए है.