पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद
07-May-2024 08:52 AM
By First Bihar
SAPUAL : बिहार की पांच संसदीय सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इन सीटों पर 54 प्रत्याशियों में से तीन महिला हैं। 19 प्रत्याशी निर्दलीय तथा 21 विभिन्न दलों से हैं। 14 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी सुपौल में वोट डाला है। जबकि जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने झंझारपुर में मतदान किया है।
वहीं, मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला है। वोट देने के बाद उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। इसके अलावा झंझारपुर बूथ संख्या 235 मध्य विद्यालय कैथिनियां पर 7.23 बजे तक एक भी मतदान नहीं हो सका था। यहां वीवी पैट में खराबी बताई गई है। पीठासीन पदाधिकारी अम्बुज कुमार ने फोन पर स्वीकारा किया कि इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि, झंझारपुर में महागठबंधन की तरफ से वीआईपी उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ तो जेडीयू से रामप्रीत मंडल मैदान में हैं। वहीं, खगड़िया से लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा तो सीपीआई (एम) के संजय कुमार कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं। जबकि सुपौल में एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू के दिलेश्वर कामत और आईएनडीआईए की ओर से राजद के चंद्रहास चौपाल आमने-सामने होंगे। मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद से कुमार चंद्रदीप मैदान में हैं। इसके अलावा अररिया में राजद ने शाहनवाज आलम को टिकट दिया है। वहीं, अररिया में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद प्रदीप सिंह पर अपना भरोसा जताया है।