ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में 33916 शिक्षकों की बहाली, मैथ और साइंस के होंगे 11 हजार...

बिहार में 33916 शिक्षकों की बहाली, मैथ और साइंस के होंगे 11 हजार टीचर, यहां देखिये सभी विषयों की लिस्ट

11-Dec-2020 02:12 PM

PATNA :  बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. राज्य के नए उच्च माध्यमिक विद्यालओं में कुल 33916 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से शिड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बहाली में मैथ, साइंस, हिंदी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, द्वितीय भारतीय भाषा और कंप्यूटर विषयों के खाली पड़े पदों को भरा जायेगा.


बिहार के पंचायतों में खोले गए 2950 नये माध्यमिक और 2475 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 33916 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. बिहार शिक्षा विभाग की कोशिश है कि अगले साल शुरू होने जा रहे नए सेशन से पहले ही जनवरी महीने तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाये.


शिक्षा विभाग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई कि उच्च माध्यमिक विद्यालओं में कुल 32916 शिक्षकों और 1000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. विभाग ने बताया कि 2676 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालओं में से 201 विद्यालओं में 5-5 हजार माध्यमिक शिक्षकों के पद का सृजन किया गया है. विभाग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 2475 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालओं और 2950 माध्यमिक विद्यालओं, यानी कि कुल 5425 स्कूलों में 6-6 माध्यमिक शिक्षकों का पद सृजित किया गया है. इसके साथ ही द्वितीय भारतीय भाषा में माध्यमिक शिक्षकों और कंप्यूटर शिक्षकों के पद को भी सृजति किया गया है.


शिक्षा विभाग ने बताया कि  उच्च माध्यमिक विद्यालओं में कुल 33916 शिक्षकों की बहाली होगी. जिसमें मैथ विषय के 5425 और साइंस विषय के 5425 शिक्षक होंगे. यानी कि दोनों विषयों को मिलकर कुल 10850 टीचर होंगे. इसके अलावा हिंदी विषय में 5425, अंग्रेजी विषय में 5425, सामाजिक विज्ञान विषय में 5425 शिक्षक होंगे. सबसे ज्यादा द्वितीय भारतीय भाषा के 5791 पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी और सबसे कम 1000 कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली होगी.


शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी के मुताबिक प्रदेश की पंचायतों में 2950 नये माध्यमिक और 2475 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सृजित 33916 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नये सत्र से पहले कराने का प्रयास चल रहा है. इसके लिए पहले ही सृजित पदों की मंजूरी मिल चुकी है और विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है.