ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार के तीन डॉक्टरों की कोरोना से मौत, कृषि विभाग के एक पदाधिकारी...

बिहार के तीन डॉक्टरों की कोरोना से मौत, कृषि विभाग के एक पदाधिकारी की भी गई जान

31-Jul-2020 08:12 AM

PATNA : कोरोना महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा अब कोरोना वारियर्स आ रहे हैं। लगातार हर दिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं और अब डॉक्टरों की मौत भी होने लगी है। बिहार के तीन डॉक्टरों की जान कोरोना वायरस ने ले ली। जहानाबाद के डॉ के राजन के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के डॉ एके सिंह और पूर्वी चंपारण के डॉ नगेंद्र सिंह की मौत कोरोना की वजह से हो गई है।


इसके अलावा कृषि विभाग के एक पदाधिकारी की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई है। दानापुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश शर्मा कोरोना संक्रमित थे और उनकी मौत हो गई है। राजपूत महासभा के बिहार अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह की मौत भी कोरोना संक्रमण के कारण हुई है हालांकि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका डायलिसिस चल रहा था। डायलिसिस के क्रम में ही वह कोरोना संक्रमित हुए और इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 


पटना के तीन अन्य लोगों की मौत भी गुरुवार को कोरोना से हुई है इनमें दानापुर के कपड़ा कारोबारी जय कुमार के अलावे राजेंद्र नगर के रहने वाले संजय कुमार गंगवाल और कुर्जी मोड़ की रहने वाली मालती सिन्हा की मौत कोरोना से हुई है।