ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

कोरोना अपडेट : बिहार में 1 लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट, 4786 की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक हफ्ते में ढाई गुना बढ़ा कोरोना

कोरोना अपडेट : बिहार में 1 लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट, 4786 की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक हफ्ते में ढाई गुना बढ़ा कोरोना

14-Apr-2021 08:33 PM

PATNA : देश-विदेश में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस अब बिहार में तेजी से अपना पांव फैला रहा है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 4786 पॉजिटिव मरीज एक दिन में सामने आये हैं. इस साल पहली बार 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले सात दिनों के आंकड़े की तुलना करने में ये पाया गया है कि एक हफ्ते में कोरोना बिहार में ढाई गुना रफ़्तार से फ़ैल है. 


बुधवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से कोरोना का भरी विस्फोट हुआ है. पिछले 24 घंटे में बिहार के अंदर 4786 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 23,724 हो गई है. जबकि 5 दिन पहले ये संख्या 10 हजार से भी कम थी. चूंकि हर रोज आंकड़ों में बेतहाशा इजाफा हो रहा है. इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधान बरतने की जरूरत है. बिहार में पिछले एक हफ्ते के आंकड़े के मुताबिक कोरोना ढाई गुना ज्यादा बढ़ा है. 


राज्य के 13 जिलों में 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा केस राजधानी पटना से सामने आए हैं. पटना में आज कोविड-19 के 1483 नए मरीज मिले हैं. वहीं औरंगाबाद में 122, बेगूसराय में 105, भागलपुर में 334, भोजपुर में 166, गया में 334, गोपालगंज में 105, जहानाबाद में 128, कटिहार में 107, मुजफ्फरपुर में 242, सहरसा में 103, समस्तीपुर में 112 और सारण में 117 नए संक्रमित मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में पहली बार इस साल एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई. जिसमें 4786 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 134 लोगों की कोरोना जांच हुई है. सूबे में अबतक कुल 2 लाख 69 हजार 795 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 91.40 प्रतिशत हो गया है.



बिहार में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना के कहर के बीच बुधवार को 17 लोगों की मौत हो गयी है. ये आंकड़ा दोपहर तक का है. बुधवार को सिर्फ राजधानी पटना में 11 लोगों की जान गई है. कोरोना का शिकार बन दम तोड़ने वालों में पुलिस इंस्पेक्टर औऱ बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं. कोरोना का शिकार बन बुधवार को CID के इंस्पेक्टर राकेश कुमार की मौत हो गयी. वे 2009 बैच के पुलिस अधिकारी थे. उधर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी औऱ बिहार तकनीकी सेवा आयोग में उप सचिव अनीस अख्तर की भी मौत कोरोना के कारण हो गयी. अनीस अख्तर कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनकी मौत हो गयी.


कोरोना का शिकार बन आज राजधानी पटना में 11 लोगों की मौत हो गयी है. पटना के PMCH में 4 तो NMCH में 3 कोरोना संक्रमितों की जान चली गयी. उधर पटना के एम्स में आज तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. PMCH में जिन 4 मरीजों की जान गई, उनमें आरा की रहने वाली 45 साल की महिला के अलावा मुंगेर के 56 साल के व्यक्ति और पटना के कदमकुआं की 70 साल की महिला शामिल हैं. पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती बेतिया की 16 साल की एक लड़की की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई.



पटना के NMCH में भी 3 मरीजों की मौत हुई इनमें दो पटना जबकि एक रोहतास के निवासी थे. तीनों की उम्र 50 साल से ज्यादा थी. वहीं, पटना एम्स में जिन 3 संक्रमितों की मौत हुई वे बुजुर्ग थे. पटना एम्स में राजेंद्रनगर के रहने वाले 81 साल के वृद्ध के अलावा  कंकड़बाग के 64 साल के व्यक्ति और जलालपुर के 72 साल के व्यक्ति शामिल हैं. राज्य के दूसरे हिस्सों में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. गया में बुधवार को 2 मरीजों की मौत हो गई. बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 2 महिलाओं की मौत हुई तो सुपौल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया.


राज्य सरकार के कई मंत्रियों-अधिकारियों के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आ रही है. सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. वहीं, बिहार सरकार के दो आलाधिकारी भी पॉजिटिव पाये गये हैं. बिहार सरकार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.