Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
20-Jun-2021 08:17 AM
PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान को और रफ्तार देने के लिए 21 जून से महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। बिहार सरकार ने 6 महीने में 6 करोड़ कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को करेंगे। राज्य में टीकाकरण अभियान को तेज रफ्तार से चलाने के लिए प्रखंड स्तर तक के टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
प्रदेश के अंदर अगले 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सेक्टर वाइज टारगेट ग्रुप बनाया जा रहा है। महाअभियान की शुरुआत के साथ ही बिहार में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी शुरुआत करने वाले हैं। मुख्यमंत्री लोगों से अपील भी करेंगे कि लोग वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम ना पाले और टीका जरूर लें। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जिलों के डीएम को निर्देश भी जारी कर दिया है। पटना समेत सभी जिलों में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 21 जून को होने वाले टीकाकरण के मेगा कैंप के लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है जीविका दीदियों और उनके परिवारों का ना केवल टीकाकरण किया जाएगा बल्कि उनकी मदद से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए अब वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सामान्य तौर पर राज्य में दो हजार के करीब स्थायी टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं लेकिन 16 जून के विशेष अभियान के बाद इसकी संख्या बढ़ाई गई है अब टीकाकरण के महाअभियान के दौरान संख्या और बढ़ेगी। आपको बता दें कि 16 जून को बिहार में 6.62 लाख लोगों को टीका लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 121 टीका एक्सप्रेस शहरी क्षेत्रों में चलाई जा रही है। बिहार में अगर मिशन 6:6 को हासिल करना है तो इसके लिए राज्य सरकार को हर दिन 3 लाख 30 हजार के औसत से टीकाकरण करना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 जून की शाम 4 बजे वर्चुअल मोड में इस अभियान की शुरुआत करेंगे।