बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
16-Jun-2020 06:12 PM
PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच मंत्रियों के साथ चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. चुनावी साल में रोजगार को लेकर बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं. बिहार सरकार ने 3 विभागों में 239 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी है.
नीतीश कैबिनेट ने इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस मीटिंग में कुल 9 एजेंडों पर मुहर लगी है. नालंदा खुला विश्वविधालय में 100 पदों पर सृजन की स्वीकृति दी गई है. प्राध्यापक के 8, सह-प्राध्यापक के 28, सहायक प्राध्यापक के 54 और मल्टीटास्किंग स्टाफ के 10 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है.
नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में शिक्षा विभाग में 100 पदों के अलावा विधि विभाग में 9 और स्वास्थ्य विभाग में 130 पदों के सृजन का बड़ा फैसला लिया गया है. विधि विभाग में अस्थायी रूप से तकनीकी के 9 पदों को भरा जायेगा. इसके अलावा राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं हॉस्पिटल में स्नातक के 100 और 5 विषयों में स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए 30 पदों का सृजन किया जायेगा.
कई दिनों से ड्यूटी से गायब रहने वाली गोपालगंज बरौली की मेडिकल अफसर डॉ संजु प्रसाद को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला कैबिनेट की इस बैठक में किया गया है. पिछले 8 सालों से इनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही थी.