ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश

Home / news / बिहार में 128 इंस्पेक्टर, दारोगा और थानेदार का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी...

बिहार में 128 इंस्पेक्टर, दारोगा और थानेदार का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

24-Aug-2021 06:52 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में 128 इंस्पेक्टर और दारोगा का तबादला किया गया है. भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. पटना पुलिस मुख्यालय और अन्य जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न जिला और इकाईयों में तैनात 33 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है. जबकि सारण जिले में एसआई और एएसआई स्तर के 84 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में 11 थानेदार और दारोगा का स्थानांतरण किया गया है.


33 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का तबादला कार्यहित में पुलिस मुख्यालय द्वारा किया गया है. आदेश के मुताबिक विशेष शाखा, सीआईडी और सीटीएस सिमुलतल्ला में तैनात 11 इंस्पेक्टर जिला बल में भेजे गए हैं. वहीं गया, नवादा, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, औरंगाबाद सारण, बांका और पटना में तैनात 13 इंस्पेक्टरों का तबादला विशेष शाखा और सीआईडी में हुआ है.


इंस्पेक्टर के अलावा 9 सब-इंस्पेक्टर का भी तबादला किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा में तैनात इन सब-इस्पेक्टर का तबादला सारण, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में किया है.दोनों ही तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. बदले गए अधिकारियों को नए स्थानों पर जल्द योगदान करने का निर्देश दिया गया है.


news image


news image


news image


news image


news image


news image