ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / news / बिहार में एक दिन में ठीक हुए रिकार्ड 28 मरीज, यहां देखिये सबकी...

बिहार में एक दिन में ठीक हुए रिकार्ड 28 मरीज, यहां देखिये सबकी लिस्ट

03-May-2020 06:24 PM

PATNA : कोविड-19 का संक्रमण बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर सिर्फ 9 नए मरीज सामने आये हैं. एक दिन में 28 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी को मात दिया है. यह एक दिन में स्वस्थ होने वालों मरीजों का रिकार्ड है. इसके साथ ही सूबे में ठीक होनेवाले मरीजों का आंकड़ा 119 हो गया है.


NMCH में स्वस्थ हुए 74 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक सबसे ज्यादा एनएमसीएच में 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं. एम्स में 1, जेएलएनएमसीएच में 8, एएनएमसीएच में 2, सीवान डीएएमसीएच में 13, गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में 2, छपरा सदर अस्पताल में 1, नवादा सदर हॉस्पिटल में 3, एएमएसएस बेगूसराय में 4 और नालंदा आइसोलेशन सेंटर में 11 मरीज स्वस्थ हो गए हैं.


बिहार में 4 मरीजों की मौत
बिहार में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है. बिहार में शनिवार को भी एक व्यक्ति की मौत हुई. पटना एनएमसीएच में सीतामढ़ी के रहने वाले 45 साल के एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि यह मरीज पहले से ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था. बता दें कि इससे पहले मुंगेर, वैशाली और मोतिहारी  के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत पहले ही हो चुकी है.


आइसोलेशन सेंटर में 379 मरीज भर्ती
बिहार में फिलहाल 379 केस एक्टिव हैं. जिन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे हैं. सूबे के तीन कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल एनएमसीएच, एएनएमसीएच और जेएलएनएमसीएच में 64 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में 305 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं. जहां 2343 लोगों को क्वारंटाइन कर रखा गया है.


31 जिलों में फैला कोरोना, साढ़े 5 करोड़ लोगों का सर्वे
बिहार के 31 जिलों में कोरोना फैल चुका है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सूबे में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. बिहार में एक करोड़ 5 लाख 80 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है. जिसमें 5 करोड़ 76 लाख लोगों का सर्वे किया गया है. इनमें 3420 ऐसे व्यक्ति चिंहित किये गए हैं, जिन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है.


यहां देखिये बिहार के सभी जिलों का पूरा डाटा -

news image
news image


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. 


news image