अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
07-Jul-2022 06:37 PM
BETTIAH : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के योगापट्टी के रामपुरवा की है। यहां एक बच्चे के करंट की चपेट में आने के बाद उसकी मां और घर का एक अन्य सदस्य उसे बचाने के लिए जैसे ही उसके पास पहुंचे वे भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतकों में किशोर साह की पत्नी संजू देवी, उसका 6 साल का बेटा झुन्ना कुमार और किशोर साह के चाचा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को संजू देवी अपने चाचा ससुर को खाना परोस रही थी। बेटा झुन्ना कुमार घर में खेल रहा था, तभी बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटकर उसपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। बच्चे को तड़पता देख मां संजू देवी और दादा दोनों करंट की चपेट में आ गए।
जब तक आसपास के अन्य लोग तीनों को बचाने के लिए दौड़े तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।