पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
18-May-2023 07:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के लोग मौसम की मार झेल रहे हैं। राज्य में पुरवा हवा अपना असर दिखा रही है इसके कारण लोग गर्मी से बेहाल है। राज्य की राज्य के कई जिलों में कड़ी धूप के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। इस बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, एक ट्रफ रेखा उत्तर बिहार से बंगाल और छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 17 से 20 मई तक पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन आंधी-पानी का प्रभाव बना रहेगा। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 15 जिलों समस्तीपुर, सुपौल, अररिया,किशनगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली और पटना में बारिश के अनुमान लगाए गए हैं। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। प्रदेश के उत्तरी भागों में 20 मई तक मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि, राजधानी पटना समेत प्रदेश के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा जिलों के अलावा उत्तरी भागों के कई स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। किसानों को यह निर्देश दिया गया है कि, जिनकी फसलें तैयार हो गई है तो उसकी कटाई करके घरों में भंडारण कर लें। खुले जगहों पर अनाज को अच्छे से ढंकने की व्यवस्था कर लें। खुले स्थानों पर पशुओं को न छोड़े। वहीं, मेघ गर्जन व बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचें। मौसम सामान्य होने पर ही बाहर निकलें।