ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

बिहार : मौसम का बदला रंग, 23 शहरों में पारा गिरा ; 15 और 16 मई को दो तरह का अलर्ट

बिहार : मौसम का बदला रंग, 23 शहरों में पारा गिरा ; 15 और 16 मई को दो तरह का अलर्ट

13-May-2023 07:28 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना समेत कुल 23 शहरों में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राज्यभर में शनिवार और रविवार को भी अधिकतम तापमान में आंशिक कमी के आसार हैं। इस दौरान पछुआ हवा में कमी आने की वजहों से भी लोगों को राहत मिलेगी।


दरअसल, झारखंड एवं उसके आसपास बने परिसंचरण  की वजह से राजधानी पटना समेत आसपास के कई शहरों में मौसम के नमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात मोचा का असर बिहार के मौसम पर नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन सूबे में कहीं भी मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 15 और 16 मई को सूबे के दो भाग में मौसम के दो रंग होने की वजह से दो तरह का अलर्ट जारी किया है। 15 एवं 16 मई को सुपौल समेत सीमांचल के सभी जिलों में आंधी-पानी और मेघ गर्जन की आशंका है, जबकि बक्सर, रोहतास, शेखपुरा और पटना के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।


राज्य में कई जगहों पर पुरवा हवाओं ने अपना प्रभाव बनाया मौसम विदों के मुताबिक पछुआ के प्रवाह के बीच राज्य में कई जगहों पर पुरवा हवाओं ने अपना प्रभाव बनाया है। इससे मौसम के तेवर में नरमी शुक्रवार को भी देखी ग्रई। शुक्रवार को राज्य में कहीं भी हीट वेव की स्थिति नहीं रही। एकमात्र औरंगाबाद (40.5 डिग्री) को छोड़कर राज्यभर के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। सबौर में वातावरण में नमी अधिक होने की वजह में ताप सूचकांक 46.92 पर पहुंच गया, जिससे लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की।


आपको बताते चलें कि, पटना के लोग पांच दिनों से प्रचंड गर्मी झेल रहे थे। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान में कमी आई है और पटना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसमविदों के मुताबिक रविवार तक पटना में अधिकतम तापमान में कमी की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।