ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / बिहार: मामा के घर जा रहे थे बाइक सवार दो सगे भाई, भीषण...

बिहार: मामा के घर जा रहे थे बाइक सवार दो सगे भाई, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

18-Mar-2023 04:11 PM

By First Bihar

SIWAN: सीवान में भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनो भाई बाइक पर सवार होकर मामा के घर जा रहे थे।इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के मजरूल हक कॉलेज के पास की है।


मृतकों की पहचान गोरेयाकोठी के सरारी नोनिया टोला निवासी पानदेव महतो के बेटे जितेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर मधवापुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों जीबी नगर थाना क्षेत्र के मजरूल हक कॉलेज के पास पहुंचे, तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक को तलाश करने में जुट गई है।