Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
22-Oct-2023 11:02 AM
By First Bihar
PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बीते 6 अक्टूबर से लापता पोस्टल असिस्टेंट का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों से की गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान सहरसा में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात अभिनव विकास के रूप में हुई है। अभिनव पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के बेली रोड का रहने वाला था और बीते 6 अक्टूबर को पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित मंझली चौक के पास स्थित किराये के मकान से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। इसके बाद से परिजन अभिनव को तलाश कर रहे थे।
लापता अभिनव का शव नगर थाना क्षेत्र के कोसी नदी के पश्चिमी तट पर जलकुंभी के बीच पानी से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिनव विकास की दोस्ती एक बिजली मिस्त्री से थी। अभिनव के लापता होने के बाद से वह भी लापता बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
