कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
02-Jan-2022 04:00 PM
PATNA : पटना से भागलपुर जा रहे एक युवक ने दिल्ली की एक लड़की को एक तस्कर के चंगुल से बचाया है. बिहार में यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली की एक लड़की को तस्करी के लिए ले जा रहे युवक की पोल तब खुली जब वह उस लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था और एक लड़के ने इसका विरोध किया. इस दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है कि किशोरियों को झांसे में रखकर दिल्ली से लाया जाता है और उसे बांग्लादेश भेज दिया जाता है.
खबरों की मानें तो पटना से भागलपुर जा रहे एक लड़के ने वेक लड़की ने दिल्ली की एक लड़की को बचा लिया है. इस दौरान लड़का जेनरल बोगी में ही सफर कर रहा था. बताया जा रहा है कि युवक की नजर बोगी में एक किशोरी पर पड़ी जो बेहद सहमी हुई लग रही थी. उसके बदन पर ढंग के कपड़े नहीं थे लेकिन वो किसी अच्छे घर की लड़की लग रही थी. उसके पास ही एक लड़का बैठा था, जो उसके साथ यात्रा कर रहा था. बाद में पास बैठा लड़का उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा.
इसके बाद भागलपुर जा रहे युवक ने उस लड़के से इस संबंध में पूछताछ किया तो लड़के ने खूद को उस लड़की का रिश्तेदार बताया जबकि लड़की ने उसको अपना दोस्त बताया. लड़का लगातार झूठ बोल रहा था. इस बीच जब बात बढ़ी तो गश्ती में आये जवानों को पूरी जानकारी दी गयी. आरपीएफ की पूछताछ में ये खुलासा हुआ कि किशोरी को झांसा देकर दिल्ली से ले जाया जा रहा था. लड़के को हिरासत में ले लिया गया जिसके बाद एक और जानकारी सामने आई कि उस लड़के पर दिल्ली में भी केस दर्ज है. इस तरह समय रहते उस लड़की को तस्करी से बचाया जा सका.