ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : कोलकाता से दिल्ली जा रही बस ने खड़ी पिकअप में मारी...

बिहार : कोलकाता से दिल्ली जा रही बस ने खड़ी पिकअप में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे 40 सवार

09-Mar-2022 10:48 AM

By AKASH KUMAR

AURNGABAD : कोलकाता से दिल्ली जा रही एक बस की चालक की सतर्कता से औरंगाबाद जिला न सिर्फ एक बड़े हादसे का गवाह होने से बच गया बल्कि बस में सवार 40 लोगों को खरोंच तक नही आई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 19 के मदनपुर मोड़ के समीप की है। 


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कोलकाता से दिल्ली जा रही एक सवारी बस ने मदनपुर मोड़ के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क के किनारे खड़ी एक पिकअप मे टक्कर मार दी। जिसके कारण पिकअप तो पलट गई लेकिन बस में सवार 40 सवारी बाल बाल बच गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस चालक ने अपनी सूझ बूझ से बस के सवारियों को बचा लिया लेकिन इस हादसे में वह खुद घायल हो गया।इस हादसे में घायल हुए बस चालक की पहचान रघुनाथ सिंह के रूप में की गई है। 


जिन्हें हलकी चोट आई है और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मदनपुर थाने की पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से पलट गए पिकअप को जेसीबी से उठवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।