Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
19-Dec-2021 02:56 PM
GAYA: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से सामने आने लगे हैं। बिहार के गया में कोबरा बटालियन का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोबरा कैंप में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीआरपीएफ कैंप के 67 जवानों का सैंपल जांच के लिए लिया।
बताया जाता है कि घर से लौटे कोबरा बटालियन के जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। कोबरा कमांडो असम का रहने वाला है जो छुट्टी लेकर अपने घर गया हुआ था। चार दिन पहले ही वह घर से गया लौटा था। जिसके बाद कैंप में उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उसे आइसोलेट किया गया उसके बाद एहतियात के तौर पर 67 जवानों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि छुट्टी से लौटकर आने वाले हर किसी को दस दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जाता है।
गौरतलब है कि बिहार में पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही 6 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है लेकिन एक्टिव केस में कमी नहीं आई है। बीते 48 घंटे से बिहार के एक्टिव मामलों की संख्या 81 है। बिहार के 6 जिलों में नए मामले आए हैं। इसमें गया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास शामिल है।
बिहार में 1 दिसंबर को 2 और 2 दिसंबर को 5 मामले सामने आए थे। जबकि 3 दिसंबर को कोई मामला नहीं आया। 4 दिसंबर को मात्र एक केस मिले। जबकि 5 दिसंबर को 6 और 6 दिसंबर को 7 मामले सामने आए। 7 दिसंबर को 7 नए मामले और 8 दिसंबर को 9 नए मामले आ गए जबकि 9 दिसंबर 17 और 10 दिसंबर को 12 नए मामले सामने आए। 9 और 10 दिसंबर को कोरोना के मामलों में बढोतरी हुई है।
वहीं, 11 दिसंबर को 8 नए मामले आए और 12 दिसंबर को नए मामलों का आंकड़ा 23 पहुंच गया। 13 दिसंबर को 6 और 14 दिसंबर को 16 नए मामले आए। 15 दिसंबर को नया मामला 5 आया और 16 दिसंबर को भी 5 नए मामले आए, जबकि 17 को 8 और 18 को 6 नए मामले आए। यह कोरोना का उतार चढ़ाव वाला मामला है, इससे राहत नहीं आफत बढ़ सकती है। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील कर रही है। मास्क लगाने, दो गज दूरी बनाए रखने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की बात कही जा रही है।