बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
12-Jul-2024 08:26 AM
By First Bihar
PATNA: आगामी 22 जुलाई से संसद को बजट सत्र शुरू होने जा रहा है जो 12 अगस्त तक चलेगा। बजट सत्र के शुरू होने के दूसरे ही दिन यानी 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करेंगे। इस बजट से बिहार को काफी उम्मीदें हैं। केंद्र की सत्ता में सहयोगी जेडीयू ने बिहार के विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग तेज कर दी है जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ती दिख रही है।
दरअसल, बजट को देखते हुए जेडीयू ने एक बार फिर से अपनी पुरानी मांग को उठाया है। बजट से पहले जेडीयू कोटे के बड़े मंत्री विशेष राज्य के दर्जा देने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं। बीते 29 जून को दिल्ली में हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया था और बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया था और विशेष राज्य के दर्जा या विशेष पैकेज को बिहार की जरुरत बताई गई थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नालंदा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की आवश्यकता है। बिहार में न तो खदानें हैं और ना ही समुद्र तट ऐसे में बिहार अपने सीमित संसाधनों के बूते तेजी से विकास कर रहा है। बावजूद इसके बिहार गरीब राज्य बना हुआ है।
उन्होंने पटना में कहा था कि बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि राज्य की जनता की भी मांग है। पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार की तरक्की के लिए विशेष दर्जा या विशेष पैकेज जरूर देंगे। बहरहाल, अब जब कुछ ही दिन के बाद संसद में देश का बजट पेश होना है जेडीयू ने अपनी इस पुरानी मांग को तेज कर दी है। जेडीयू कोटे के मंत्री लगातार इस मांग को उठा रहे हैं, जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है।