ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / बिहार में कोरोना की भयावह स्थिति, पटना एम्स की चौखट पर तड़पते रहे...

बिहार में कोरोना की भयावह स्थिति, पटना एम्स की चौखट पर तड़पते रहे गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेटरी

13-Jul-2020 11:31 AM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं। राज्य सरकार भले ही कोरोना वायरस पर मुस्तैदी का लाख दावा करे लेकिन जमीनी सच्चाई सरकारी दावों को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला गृह विभाग में अंडर सेक्रेट्री रहे एक अधिकारी से जुड़ा है। कभी बड़े सरकारी ओहदे पर रहने वाले अधिकारी महोदय को कोरोना हो गया। पटना के आईजीआईएमएस ने इलाज करने से इंकार कर दिया तो एम्स में एडमिट होने के लिए पहुंचे लेकिन पटना एम्स में भी उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिली। 




पटना एम्स में इलाज कराने पहुंचे इस पूर्व अधिकारी के परिवार वाले लगातार अस्पताल प्रशासन से उन्हें एडमिट करने की गुहार लगाते रहे। बड़े से लेकर छोटे अधिकारियों तक को फोन मिलाते रहे लेकिन बावजूद इसके उन्हें अस्पताल में एडमिट नहीं लिया। पीटीईटी में कोरोना संक्रमित पूर्व अधिकारी एम्स के फर्श पर पड़े रहे और परिवार वाले बेचैनी में बिलखते रहे। 


पटना एम्स में हुए इस पूरे वाक्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोरोना पीड़ित के पूर्व अधिकारी के परिवार वाले अपनी आप बीती सुना रहे हैं, लगातार बता रहे हैं कि उनके परिवार के मुखिया के साथ क्या हुआ कोरोना के नाम पर सरकारी दावों की हकीकत इस वीडियो को देखने के बाद सामने आ जाती है।