दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Jun-2020 05:09 PM
By Prashant
DARBHANGA: दरभंगा पहुंचे बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होने की पूरी उम्मीद हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही हैंसमाहरणालय स्थित एनआईसी से जिले के तमाम पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और पुलिस सभी मिलकर प्रयास करें तो अपराध को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर उन्होनें जनप्रतिनिधियों से अपील की कि आप लोग शराब माफिया और अपराधियों की सूचना व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर दें जिसे गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर प्रक्षेत्र के आईजी अभिताभ कुमार समेत दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर जिले के एसपी भी मौजूद थे।
।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों और आम जनता का उचित सम्मान करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने और तुरंत यथोचित कार्रवाई करें। उन्होंने जनसंवाद में शराबबंदी अपराध नियंत्रण और संप्रदायिक सौहार्द विषय पर खुलकर बात की और इस दौरान मिले सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष, जिला पार्षद और वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति, विधि व्यवस्था और संप्रदायिक सद्भाव रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सभी मुखिया से कहा कि अपनी पंचायत के 100 प्रमुख लोग का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जो प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहें।उन्होंने कहा कि अपराधी भी इसी समाज के हैं लेकिन अपराधी का कोई जात-धर्म नहीं होता है। गांव समाज में उसका सहयोग करने पर वह जुल्म करता है इसलिए उसका हमेशा बहिष्कार करें। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने बताया कि चुनाव हम लोग के यहां अभी तक कोई तिथि नहीं आई है लेकिन हम लोगों को उम्मीद है कि निश्चित समय पर चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। चुनाव की तैयारियां पुलिस मुख्यालय के स्तर से की जा रही हैं।