ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे माले नेता की गोली मारकर ले ली जान, हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

24-Oct-2023 01:12 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों दशहरा से ठीक एक दिन पहले एक माले नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। माले नेता अपनी किराने की दुकान पर बैठे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया। उधर, माले ने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग सरकार से की है। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नयानगर टोला की है।


मृतक की पहचान रजनी पंचायत के वार्ड नंबर 17 नया नगर टोला निवासी स्व. बाबूलाल हांसदा के 35 वर्षीय बेटे राजेश हांसदा के रूप में हुआ है, जो सीपीआईएम मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज के लोकल कमिटी सचिव थे। बताया जा रहा है कि राजेश सोमवार की देर शाम अपनी किराना दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली राजेश के सीने में जा लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए थे। आनन-फानन में घायल माले नेता को इलाज के लिए मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इधर, माले नेता की हत्या की खबर मिलते ही आज सुबह से ही स्थानीय लोगों ने परसादी चौक पर एसएच 91 को जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोग मौके पर वरीय अधिकारी को बुलाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।