दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Feb-2022 09:33 AM
By Sonty Sonam
BANKA : बिहार के बांका से एक विवाहिता का अपहरण का मामला सामने आ रहा है. इस वाबत थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव निवासी राजेश कुमार ने थाना में रविवार शाम को लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी का अपहरण कर लिए जाने को लेकर शिकायत की है. इसको लेकर रजौन थाना क्षेत्र के कटचातर गांव के रितेश यादव,पिंटू एवं मुन्ना यादव पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस संबंध में वादी राजेश कुमार ने आवेदन में कहा है कि 2012में बेलूटीकर गाव जुगल यादव की पुत्री के साथ हुई थी। जिसमें राजेश को दो पुत्र भी है बीते 16 फरवरी को किराना का सामान लाने के लिए उनकी पत्नी अमरपुर जा रही थी इसी क्रम में आरोपियों ने विवाहिता को शादी के नियत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है।साथ ही किसी अनहोनी घटना को लेकर पति राजेश कुमार यादव परेशान हैं।
इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष से विवाहिता को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया एक विवाहिता के अपहरण कर लिए जाने का आवेदन प्राप्त हुआ था जांच उपरांत मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपहृत विवाहिता का खोजबीन आरंभ कर दी गई है।