दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Dec-2019 01:55 PM
DELHI: लोकसभा में सरकार की सहयोगी जेडीयू ने दो ट्रेनों को रुट डायवर्ट करने की मांग उठायी है। उत्तर बिहार की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट करने की मांग गोपालगंज के जेडीयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने की है। सांसद ने ट्रेनों को सीवान-देवरिया रूट के बजाए सीवान-थावे रूट से दिल्ली के लिए चलाने की मांग की है।
गोपालगंज वासी सालों से इस मांग को उठा रहे हैं। दरअसल गोपालगंज जिला मुख्यालय या थावे जंक्शन से कोई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन नहीं होता है और न ही इस रूट से नयी दिल्ली या देश के किसी बड़े स्टेशन के लिए कोई ट्रेन गुजरती है। इसकी वजह से लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए सीवान या फिर गोरखपुर जाना पड़ता है।
सांसद ने वैशाली सुपरफास्ट और बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को सीवान से थावे, गोरखपुर होते हुए दिल्ली के लिए डायवर्ट करने की मांग की है। डॉ आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि गोपालगंज की बड़ी आबादी देश के दूसरे शहरों और विदेशों में काम के लिए जाती है लेकिन, इन्हें कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर जाना पड़ता है।