अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Sep-2020 07:34 PM
PATNA: बिहार की सियासत के लिए कल का दिन बड़ा दिन साबित होने वाला है। कयास तो यह भी है कि कल बिहार की सियासत की कुछ धुंधली तस्वीरें भी साफ हो सकती है। कल पटना में सीएम नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली है दूसरी तरफ लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने दोपहर दो बजे दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी है। चिराग पासवान की इस बैठक को लेकर पहले से यह कयास लग रहे हैं जिस तरह से उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वे बैठक में कोई बड़ा फैसला चुनाव और गठबंधन को लेकर ले सकते हैं।
चिराग पासवान की बैठक और नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली पर सबकी नजर अब इसलिए भी होगी क्योंकि चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। एससी-एसटी को लेकर जो फैसला बिहार सरकार ने किया है चिराग पासवान ने उसको चुनावी घोषणा बता दिया है। नीतीश कुमार को बकायदा चिट्ठी लिखकर चिराग पासवान ने उनके फैसले पर सवाल उठाए हैं। जाहिर है चिराग पासवान के इस हमले के बाद जेडीयू और एलजेपी के बीच की कड़वाहट और बढ़ गयी है। यह सवाल भी है कि क्या नीतीश कुमार कल की वर्चुअल रैली में चिराग पासवान को भी जवाब देंगे? जैसा वे अक्सर करते हैं बिना नाम लिए अपने उपर हमला करने वाले लोगों को जवाब देते हैं या तंज कसते हैं।
दूसरी तरफ सवाल यह भी है कि चिराग पासवान के ताजा हमले से यह साफ है कि उनके तेवर नहीं बदले हैं और वे नीतीश कुमार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की जिद पर अड़े हैं ऐसे में क्या दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद वाकई चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं और आज जो हमला उन्होंने नीतीश कुमार पर किया है उसे इसी का संकेत माना जाए?