ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद...

बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने किया एलान

11-Aug-2020 04:30 PM

By Ranjan Singh

PATNA :  भीम आर्मी ने बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है. भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है. पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमारी पार्टी सभी सीटों पर मजबूत तैयारी कर रही है. इस बार बिहार चुनाव में हमारी भूमिका अहम होने वाली है.


भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बिहार टीम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जौहर आजाद, प्रदेश प्रभारी रूप में सैयद मसीह उद्दीन, मनोज कुमार भारती, अमर ज्योति जी का निर्वाचन किया गया है.


इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपने आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही पूरे बिहार में दौरा कर जिला एवं प्रखंड स्तर की समिति बनाई जाएगी. आजाद समाज पार्टी (ASP) इसबार के चुनाव में भीम आर्मी के समर्थन से साम्प्रदायिक शक्तियों को जबरदस्त शिकस्त देने की तैयारी में है. हमारा विशेष फोकस युवाओं पर रहेगा, क्योंकि कोरोना, बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था और महंगाई की मार सबसे ज्यादा यही झेल रहे हैं.


आजाद समाज पार्टी मुख्य चुनाव प्रभारी एम.एल. तोमर, चुनाव प्रभारी राम प्रधान एवं डॉ. मो. आकिब सहित बिहार कमेटी नवनिर्वाचित पदाधिकारी दौलत राम, विद्या यादव, टुल्लू रावत, इम्तेयाज हैदर, मन्नू पासवान, मौलाना अबरार हक काशमी, राजबल्लभ पासवान, पंकज कुमार, नरेश राम, विनय पासवान, सद्दाम हुसैन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.