ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / आज आने वाली थी बिहार की इस अफसर बिटिया की बारात, देश की...

आज आने वाली थी बिहार की इस अफसर बिटिया की बारात, देश की सुरक्षा को देख कैंसिल की शादी

25-Mar-2020 11:37 AM

SIWAN : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खतरे से बचने के लिए पीएम ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है. पीएम ने हाथ जोड़कर लोगों से घर में रहने की अपील की है. सिर्फ आवश्यक काम के लिए ही लोग घर से निकल सकते हैं.

देश में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बिटिया ने इसी सप्ताह होने वाली अपनी शादी को कैंसिल करने का निर्णय लिया है. अफसर बिटिया ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते उसका पहला कदम देश के लिए होगा और अभी के समय में देश में सोशल डिस्टेंसिंग की जरुरत है. उनके इस निर्णय में दोनों परिवार साथ हैं और सभी ने आपस में विचार-विमर्श इस सप्ताह में होनेवाली शादी को कैंसिल कर दिया है. 


बताया जा रहा है कि अपर अनुमंडल पदाधिकारी छपरा के पद पर तैनात अर्शी शाहीन की शादी 25 मार्च यानि आज होने वाली थी. कोरोना वायरस को लेकर सामाजिक दूरी को बरकरार करने के आह्वान को देखते हुए दोनों पक्षों ने इस कैंसिल कर दिया है.  अर्शी शाहीन की शादी पटना के बाढ़ अपर अनुमंडल पदाधिकारी से होनेवाली थी. यह फैसला दोनों पदाधिकारियों ने आपसी रजामंदी से लिये गये हैं.