ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार की ग्रेजुएट छात्राओं के लिए है खुशखबरी, सरकार की इस बड़ी योजना...

बिहार की ग्रेजुएट छात्राओं के लिए है खुशखबरी, सरकार की इस बड़ी योजना का अब मिलेगा सीधा लाभ

14-Feb-2020 03:57 PM

PATNA : बिहार की ग्रेजुएट छात्राओं को सरकार अब सीधे उनके अकाउंट में पैसे भेजेगी। मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार के तरफ से मिलने वाले 25-25 हजार रुपये  अब यूनिवर्सिटी के जरिए मिलने के बजाये छात्राओं को सीधे अकाउंट में मिलेंगे। सरकार ने पैसा मिलने में देरी होने की शिकायतों पर ये बड़ा कदम उठाया है।


इस योजना के तहत मिले एक लाख आवेदनों में से सरकारी कॉलेजों से ग्रेजुएट 15944 छात्राओं के सर्टिफिकेट की जांच पूरी हो चुकी है। एक दो दिनों में ही 39 करोड़ 75 लाख रुपए सीधे इन छात्राओं के खाते में भेजे जाएंगे। अप्रैल, 2018 के बाद किसी भी विषय से ग्रेजुएट करने वाली छात्राओं को यह राशि देने की सरकार ने घोषणा की थी। योजना शुरू होने से लेकर अबतक 42 हजार छात्राओं के बैंक खाते में 25-25 हजार की दर से 105 करोड़ 45 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं। साल 2019-20 में इस योजना के लिए शिक्षा विभाग ने 200 करोड़ रुपए दिए है। पिछले वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये सरकार ने दिए थे।


बता दें कि सरकार से मान्यता और संबद्धता प्राप्त कॉलेजों से ग्रेजुएट छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। कई यूनिवर्सिटी से शिक्षा विभाग को वैसे कॉलेजों से ग्रेजुएट को योजना का लाभ देने की अनुशंसा मिली थी, जिसे संबंधित विषय की संबद्धता नहीं थी। ऐसे में शिक्षा विभाग ने खुद जांच के बाद छात्राओं को राशि भेजना तय किया था।