बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
19-Apr-2024 11:36 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहां है। गर्मी और लू के बीच मतदाता पंक्तियों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 16.63 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 फीसदी, गया में 11 बजे तक 14.50 प्रतिशत, नवादा में 17.65 फीसदी और जमुई में 19.33 फीसदी मतदान की सूचना है। सुबह 11 बजे तक कुल टोटल वोट प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया है।
चार सीटों पर गया में सुबह 9 बजे तक 9.30 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा नवादा में सुबह 9 बजे तक 7.10 फीसदी, औरंगाबाद और जमुई में सुबह 9 बजे तक क्रमशः 6.01 और 9.12 फीसदी वोटिंग हुई थी। चारों सीटों पर सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 9.23 प्रतिशत वोट डाले गए हैं, जो 11 बजे तक बढकर 16.63 फीसदी हो गया है।
बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें देखि जा रही है। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील बताए गए हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर है।
वहीं, गया (सु) सीट पर एनडीए से जीतनराम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच सीधी लड़ाई है। वहीं, नवादा सीट में भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के निवर्तमान सांसद सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है। जबकि इन सभी सीटों पर कई निर्दलीय भी ताल ठोंक रहे हैं।