ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, कोसी और महानंद समेत आधा दर्जन नदियां...

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, कोसी और महानंद समेत आधा दर्जन नदियां खतरे के निशान से ऊपर

29-Jun-2020 06:16 AM

PATNA : जून महीने में लगातार हो रही बारिश ने बिहार में बाढ़ का संकट गहरा दिया है। नेपाल के तराई वाले इलाकों और उत्तर बिहार के नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण पहली बार जून महीने में राज्य की आधा दर्जन नदियां उफान पर हैं। कोसी और महानंदा समेत गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है साथ ही साथ बागमती और अधवारा समूह की नदियां सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में खतरे के निशान को पार कर गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जून महीने में यह नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हो।


बिहार में पिछले 72 घंटे से हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है। इन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद तटबंध पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है हालांकि सरकार इसे लेकर अलर्ट मोड में है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक के कोसी वराह के जलस्तर में 20 हजार क्यूसेक की वृद्धि हुई है जबकि गंडक नदी में वाल्मीकिनगर बराज पर पिछले 24 घंटे के अंदर 13000 क्यूसेक का इजाफा हुआ है। नदियों के बढ़ते जल स्तर पर सरकार की नजर है और इस मामले में केंद्र सरकार ने बिहार सरकार से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत कर हालात के बारे में विस्तार से जानकारी ली है। शाह ने भरोसा दिया है कि बिहार को आपदा का सामना करना पड़ा तो केंद्र सरकार हर संभव मदद देगी। 


सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले में बहने वाली बागमती और अधवारा समूह की नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। बागमती नदी कटौझा में खतरे के निशान से 62 सेंटीमीटर और ढेंग में 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जबकि पूर्णिया में महानंदा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर है। इसके अलावे कोसी नदी खगड़िया और भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।