ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / वैशाली में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की...

वैशाली में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की मौत

07-Sep-2021 08:35 AM

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां दो लोगों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ये दोनों मौतें अलग-अलग जगहों पर हुई. 


मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चक सैदपुर रजौली निवासी स्वर्गीय खिलावन महतो का पुत्र 65 वर्षीय विश्वनाथ महतो घर के कुछ ही दूरी पर शौच करने के लिए शुभई जमालपुर गया था. शौच करने के दौरान पैर फिसल जाने से पानी भरे गड्ढे में डूब गया. 


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई करीब 2 घंटा के कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गड्ढे बड़े पानी से डूबे हुए व्यक्ति को निकाला तब तक मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई. 


दूसरी घटना वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बड़ा दाखिली गांव में हुई. एक युवक गड्ढे भरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार लालगंज बड़ा दाखिली गांव निवासी स्व.एकवाली राय का पुत्र 35 वर्षीय संजय राय घर से कुछ दूरी पर नहर के पास शौच करने गया था, उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढे में डूब गया. 


ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पानी भरे गड्ढे से युवक को निकाला तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई.