Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
20-Sep-2021 12:10 PM
By Munna Khan
PATNA : वैशाली के महनार से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है. महनार थाने के अब्दुल्ला चौक के पास से जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया. वहां आक्रोशित लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस से संदिग्ध को छीन लिया और फिर उसकी पिटाई करने लगी. इस दौरान काफी देर तक के मौके पर अफरा-तफरी मची रही है. पुलिस को संदिग्ध और अपनी जान बचाने के लिए एक जगह पर जाकर छिपना पड़ा. इसके बाद नाबालिग के पिता ने किसी तरह हालात पर काबू पाया है.
महनार थाना के अब्दुल्ला चौक से नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के एक संदिग्ध को जब पुलिस मौके पर पकड़ने गई उस दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया. पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को हिरासत में लिया. वैसे ही उग्र भीड़ ने पुलिस से संदिग्ध को छीन लिया और इस दौरान आरोपी की जमकर पिटाई करने लगे. जिससे अफरातफरी मच गयी.
इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया और पुलिस के साथ भी मारपीट किए जाने की बात बताई जा रही है. स्थिति बेकाबू होते देख संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंचे. महनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ किसी तरह भीड़ से संदिग्ध को छुड़ाया. उसके बाद पास के एक दुकान में संदिग्ध के साथ खुद और पुलिस बल को बंद कर लिया. जिसके बाद चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को बुलानी पड़ी. उसके बाद मौके पर मौजूद पीड़ित लड़की के पिता ने मोर्चा संभाला और पुलिस वाहन पर सवार होकर माइकिंग की और इस दौरान लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की. बताया जाता है कि पुलिस ने जिसे हिरासत में लिया है, उसका नाम दशरथ मांझी है. जो घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा था. उसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. फिलहाल लोगों में काफी आक्रोश है. लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है. पुलिस पूरी तरह चौकस होकर लोगों को समझाने बुझाने में लगी है.