Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
03-May-2021 02:28 PM
By Munna Khan
VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में बम धमाका हुआ है. बम ब्लास्ट से एक जानवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस बड़ी घटना के बाद अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची है. कई जिंदा बम बरामद किये जाने की बात सामने आ रही है.
घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके की है, जहां वृंदावन गांव में बम ब्लास्ट से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. बम धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने फ़ौरन लालगंज थाना को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की छानबीन की. बताया जा रहा है कि झाड़ियों से 5 जिंदा बम भी बरामद किये गए हैं.
इस घटना की जानकारी देते हुए लालगंज के थानेदार सीबी शुक्ला ने बताया कि सूचना मिला थी कि बम ब्लास्ट से जानवर की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचने पर देखा कि जानवर असलियत में घायलावस्था में पड़ा हुआ था. जांच के दौरान पता चला कि जानवर सुअरों को मारने के लिए बिछाया गया बम उठा कर गांव में ले आया था. 5 जिंदा बम बरामद किया गया है. किसी के हताहत की सूचना नहीं है.

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअरों को मारने के लिए बम का इस्तेमाल करते हैं. सुअरों को मारने के लिए ही झाड़ियों में बम रखा गया था, जिसको जानवर अपने साथ ले आया था.