ब्रेकिंग न्यूज़

फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज

लॉकडाउन में बेलगाम अपराधी, सुपौल में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

15-May-2021 07:54 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद आपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. ताजा मामला सुपौल जिले के है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी हुई है.


घटना सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां चैनसिंहपट्टी गांव में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के बाद घायल युवक को लोगों ने इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया, जहां एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है. गोली बायें भाग में पेट के पास लगी है. घायल युवक नवीन कुमार बताया जा रहा है.


घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक सुपौल का ही रहने वाला है. वहीं गोली मारने वाला किसनपुर थाना क्षेत्र का राजेश कुमार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. हालांकि पुलिस घटना के बाबत विशेष कुछ बताने से परहेज कर रही है. 


इधर ग्रामीणों ने बताया कि घटना चैनसिंहपट्टी के वार्ड नं० 8 स्थित मंदिर के समीप गली में एक व्यक्ति के दरवाजे पर घटी है. घटना को पैसे के लेनदेन को लेकर अंजाम देने की बात बतायी जा रही है. गोलीबाजी की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.