किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-Sep-2021 09:30 AM
PATNA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो वाकई में काफी हैरान करने वाली है. सरकारी खजाने से अवैध निकासी को लेकर घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ पर कार्रवाई की तलवार लटकी है. शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को चोरी को पकड़ा है, जिसे लेकर उन्होंने नजीर को सस्पेंड कर दिया है और बीडीओ को शोकॉज कर जवाब मांगा है.
पूरा मामला सरकार के खजाने से 40 हजार रुपये गायब करने से जुड़ा है. इसी को लेकर घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ और नाजिर पर कार्रवाई की तलवार लटकी है. दरअसल घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ दीपक कुमार कौशिक ने नाजिर से मिलीभगत कर अवैध ढंग से 40 हजार की निकासी कर ली थी. जिसकी जानकारी मिलने पर शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी से मामले की जांच कराई.
जांच में सरकारी खजाने से बीडीओ द्वारा अवैध निकासी का मामला सही पाया गया. सरकार की तिजोरी से चोरी के मामले का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी बीडीओ दीपक कुमार कौशिक ने 40 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा कर दिया. लेकिन डीएम ने इस पूरे मामले को लेकर बीडीओ को शोकॉज नोटिस थमा दिया है.
शेखपुरा की डीएम इनायत खान का कहना है कि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही नाजिर राजेश कुमार पर बिना अनुमति के 40000 एडवांस राशि की अवैध निकासी करने के मामले में उनपर निलंबित कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि अपनी रवैये को लेकर आरोपी बीडीओ दीपक कुमार कौशिक स्थानीय जनप्रतिधियों के बीच काफी चर्चित हैं. सरकारी खजाने से अवैध निकासी का मामला काफी गंभीर माना जा रहा है. जब इस बाबत बीडीओ दीपक कुमार कौशिक से इसकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि यह जांच का मामला है.