ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

शेखपुरा में 10 फीट अंदर गड्ढे में गिरी ढाई साल की बच्ची, खेलने के दौरान हुआ हादसा

07-Jun-2021 02:10 PM

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा में ढाई साल की एक बच्ची 10 फ़ीट नीचे गड्ढे में गिर गई. पिलर के लिए गड्ढे को खोदा गया था. खेलने के दौरान बच्ची गड्ढे में जा गिरी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि बाद में ग्रामीणों की मदद से बच्ची को  बाहर निकाला जा सका. 


घटना शेखपुरा जिले के कुरौनी गांव की है, जहां खेलने के दौरान ढाई साल की एक मासूम बच्ची 10 फ़ीट अंदर गड्ढे में गिर गई. इस घटना के बच्ची को बचाने के लिए ग्रामीण इक्कठा हुए और उन्होंने 4 घंटे में पिलर के गढ्ढे के बगल में एक दूसरा गड्ढा खोदकर बच्ची को बाहर निकाला. फिलहाल बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है.


ग्रामीणों ने बताया कि '10 फुट के पिलर के गड्ढे के आस-पास बच्ची खेल रही थी और खेलने के दौरान ढ़ाई साल की बच्ची गड्ढे में जा गिरी.' बच्ची की पहचान कुरौनी गांव निवासी साधु पंडित के पोती के रूप में की गई है.