Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
26-Dec-2023 09:02 AM
By First Bihar
BANKA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों दरभंगा स्थित डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। अब बांका से नया मामला सामने आया है। यहां शराब के शौकीन शिक्षकों ने स्कूल को ही बार बना दिया। मामाला रजौन प्रखंड के चिलकावर असोता पंचायत के चिलकावर बुनियादी मध्य विद्यालय का है।
दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल में मटन के साथ साथ शराब पार्टी चल रही है। प्राप्त सूचना के बाद उत्पाद पुलिस अलर्ट हुई और स्कूल पहुंचकर शराब पार्टी कर रहे लोगों को नशा उतार दिया। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पार्टी कर रहे दो शिक्षकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी स्कूल के रसोईघर में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे।
उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दास के नेतृत्व में यह छापेमारी की। जिसमें उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से जगन्नाथपुर प्राथमिक विद्यालय चिलकावर के शिक्षक बजरंगी दास, उसी स्कूल के शिक्षक अमरेश कुमार, एमडीएम वेंडर धनंजय कुमार, पलंबर मिस्त्री कुमार गौरव और प्रदीप कुमार को शराब पार्टी के आरोप में गिरफ्तार किया है।