ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की खंगालेगा कुंडली, 56 टू 40 पॉइंट इंडेक्स पर...

शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की खंगालेगा कुंडली, 56 टू 40 पॉइंट इंडेक्स पर होगी ग्रेडिंग

22-Oct-2019 08:02 AM

PATNA : बिहार का शिक्षा विभाग पहली बार राज्य के सरकारी स्कूलों की कुंडली खंगालने का महाअभियान शुरू करने वाला है। स्कूलों की जांच का यह अभियान 15 नवंबर से शुरू होने वाला है। इस अभियान के तहत राज्य के सभी सरकारी हाई स्कूल और प्लस टू स्कूल के साथ-साथ प्रारंभिक स्कूलों की भी जांच की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने हाई स्कूल और प्लस टू के लिए 56 पॉइंट इंडेक्स और प्रारंभिक स्कूलों के लिए 40 पॉइंट इंडेक्स तैयार किया है। इन्हीं बिंदुओं पर जांच के बाद स्कूलों की ग्रेडिंग की जाएगी। विभाग स्कूलों की जांच के दौरान आधारभूत संरचना, भौतिक क्षमता, छात्रों के बारे में नामांकन और अटेंडेंस की स्थिति, मध्यान भोजन की गुणवत्ता, स्कूल मैनेजमेंट और कम्युनिटी स्टैंडर्ड की जांच करेगा।

15 नवंबर से शुरू होने वाले इस महाअभियान को सगुनोत्सव अभियान बताया गया है। 75 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर दिन 982 स्कूलों की जांच की जाएगी।