ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिये, बेड पर मरीज का तांत्रिक करता...

बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिये, बेड पर मरीज का तांत्रिक करता है इलाज, डॉक्टर से उठा लोगों का विश्वास!

13-Nov-2023 08:24 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं। लेकिन मधेपुरा सदर अस्पताल की जो तस्वीर निकलकर सामने आई है उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे मानो बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से अब लोगों का विश्वास उठ चुका है। यही कारण है कि लोग अब अस्पताल में इलाज की जगह झाड़-फूंक करवा रहे हैं। अस्पताल की बेड पर तांत्रिक अपने तरीके से मरीज का इलाज कर रहे हैं। झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से मरीज का इलाज करते तांत्रिक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


यह वीडियो मधेपुरा सदर अस्पताल का बताया जा रहा है। जहां दो नंबर बेड पर एक मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसका इलाज अस्पताल के डॉक्टर कर रहे थे लेकिन जब मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ तब परिजन तांत्रिक को लेकर अस्पताल में पहुंच गये जहां अलग तरीके से मरीज का उपचार किया गया। मधेपुरा सदर अस्पताल के बेड पर देवन ठाकुर नामक बुजुर्ग इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होता देख परिजनों ने तांत्रिक को बुलाया। 


जिसके बाद तांत्रिक ने अस्पताल के बेड पर ही मरीज का झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया। जब इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक जब पेसेंट की हालत जाने के लिए रोगी वार्ड पहुंचे तो देखा कि एक तांत्रिक मरीज का झाड़-फूंक कर रहा है। फिर क्या था चिकित्सक आग-बबूला हो गए और मरीज और उनके परिजनों की डांट-फटकार लगाई। यहां इलाज कराने आए हैं या फिर झाड़-फूंक करवाने। 


डॉक्टर ने कहा कि झाड़-फूंक करवाना है तो अस्पताल से बाहर कराइए यहां अस्पताल के बेड पर मरीज का झाड़-फूंक करना सही नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी परिजन डॉक्टर की बात मानने को तैयार नहीं हुए तब समझा-बुझाकर तांत्रिक को अस्पताल से बाहर निकाला गया। फिलहाल मरीज का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इसे अंध विश्वास कहें या फिर अस्पताल की व्यवस्था की कमी। लेकिन इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण मरीज का इलाज सही रूप से नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण मरीज के परिजन झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। 

news image

news image

news image