ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / news / बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिले 90 वेंटिलेटर, कम होगी मरीजों की परेशानी...

बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिले 90 वेंटिलेटर, कम होगी मरीजों की परेशानी

24-Jul-2022 07:45 AM

PATNA: बिहार में स्वास्थ व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग हर संभव कोशिश कर रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आने वाली परेशानियों का भी निदान किया जा रहा है। अब विभाग आईसीयू में वेंटिलेटर की भी कमी दूर करने करने जा रहा है। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार के चार मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के साथ ही पांच डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के आईसीयू में जल्द ही वेंटिलेटर की सुविधा बहाल की जाएगी। विभाग ने 90 वेंटिलेटर उपलब्ध करा दिया है। 



इन हॉस्पिटल्स में आईसीयू की क्षमता बढ़ाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मंगल पांडेय ने वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ने से कई फायदे बताए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे मरीज़ों के इलाज में मदद मिलेगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जिलों के सिविल सर्जन के मांगपत्र के बाद वेंटिलेटर का आवंटन किया गया है, इसमें कई बीमारियों को ध्यान में रखा गया है। जिन जिलों में वेंटिलेटर्स मुहैया कराया गया है, उनमें IGMS, DMCH, ANMCH, GMC, IGIC शामिल है। वहीं, जिला अस्पताल की बात करें तो इसमें लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, सारण और बांका को भी वेंटिलेटर मुहैया कराया गया है। 



स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उम्मीद जताते हुए कहा कि हर तरह के मरीज़ों के बेहतर इलाज़ में अधीक्षक और सिविल सर्जन इन वेंटिलेटर्स का पूरा इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें, डीएमसीएच को 25 ,आईजीआईएमएस को 16, एएनएमसीएच गया को 13, जीएमसी पूर्णियां को 10 एवं आईजीआईसी को 5 वेंटिलेटर आवंटित किए गये हैं। दूसरी ओर जिला अस्पताल बांका और  लखीसराय में 3-3, नालंदा 5, समस्तीपुर 5, सारण 5 वेंटिलेटर आवंटित किये गए हैं।