दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jun-2020 07:34 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर में 'सैनिकों के गांव' का बेटा शहीद हो गया है। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के 24 वर्षीय जांबाज अमन कुमार सिंह लद्दाख के गलवान घाटी में भारत चीन के बीच हुए हिंसक झड़प मे शहीद हो गए।मोहिउद्दीन नगर देश प्रेमी युवकों के गांव के तौर पर जाना जाता है। यहां के युवकों में देश सेवा की भावना इस कदर भरी हुई है कि 55 से 60 प्रतिशत यहां के युवक डिफेंस में नौकरी करते है।अमन के गांव के 40 फीसदी युवा सेना में शामिल हैं।

जिले के मोहिउदीन नगर के सुल्तानपुर गांव में अब तक चूल्हा नहीं जला है। घर का बेटा देश की रक्षा में शहीद हो गया है। सुधीर सिंह का लाल भारत-चीन सीमा पर दुशमन की सेना से बहादुरी के साथ भिड़ गया। दुशमनों को देश की ताकत का अहसास करा कर सुल्तानपुर गांव के बेटा लंबी यात्रा पर चला गया लेकिन सीमा पर देश की शान कहीं से कम नहीं होने दी। 'कर चले हम फिदा जानों तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' का संदेश देकर अमन ने आखिरी सांस ली।

अमन ने 2014 में इंडियन आर्मी जॉइन की थी। फरवरी 2019 में उनकी शादी हुई थी। इस साल फरवरी में लेह-लद्दाख क्षेत्र में उनकी तैनाती हुई थी। उनके पिता ने बताया कि अमन लेह-लद्दाख में नई पोस्टिंग लेने से पहले आठ दिनों के लिए घर आया था। पिता सुधीर कुमार सिंह कहते हैं मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने अपना जीवन ड्यूटी करते हुए न्योछावर कर दिया। सीमा पर शहीद हुए हर एक सैनिक के बदले 18 सिर चाहता हूं। मैं अपने छोटे बेटे को भी मातृभूमि की सेवा के लिए सेना में भेजने को तैयार हूं।

अमन की पिछले साल ही धूमधाम से शादी हुई थी। अमन के चार भाई बहन हैं। बहन की पुलिस में नौकरी लगी है, अभी पटना में कॉन्स्टेबल हैं। वहीं बड़े भाई एक प्राइवेट फर्म में दिल्ली में काम करते हैं। छोटा भाई पिता के साथ गांव में रहता है।

बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए। भारतीय जांबाजों ने भी बॉर्डर पर डटकर सामना करते हुए कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के 43 सैनिक मारे गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। देश की संप्रभुता सर्वोच्च है। देश की सुरक्षा करने से हमे कोई रोक नहीं सकता। इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिये।