ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल,...

बिहार के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल, सासाराम में कारगर, खगड़िया में पाया गया मेन सप्लाई चेन में लीकेज

23-Dec-2021 03:02 PM

DESK : बिहार के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल किया गया. कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल किया जा रहा है. सासाराम के सदर अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल किया गया. भारत सरकार के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा मेडिकल कॉलेजों एवं सदर अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल कराया जा रहा है.


आपको बता दें कि सासाराम के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है. जिसका सफल मॉक -ड्रिल किया गया है. इस दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति की कैपेसिटी की भी जांच की गई और सभी मशीनें ठीक पाई गई. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि संयंत्र पूरी तरह से कारगर है और सामान्य तरह से प्रक्रिया भी कर रही है.


वहीं खगड़िया सदर अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट में सप्लाई चेन का मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की मेन सप्लाई चेन में ही लीकेज पाया गया. फिर तो ऑक्सीजन प्लांट का वायरिंग करने वाले इंजीनियरों के पसीने छूट गए. इंजीनियर आनन-फानन में उसकी मरम्मत में जुट गए. बता दें कि कोरोना से लड़ाई को लेकर आज राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल किया जा रहा है.