ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

बिहार के सभी पुलिस लाइन में बनेगा हेलीपैड, आपदा की घड़ी में तत्काल मदद पहुंचाना होगा आसान

23-Feb-2021 07:47 AM

PATNA : अब बिहार के सभी जिला पुलिस लाइन में हेलिपैड का निर्माण कराया जाएगा. जहां 24 घंटा हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे. हैलीपैड को नाइट लैंडिंग के मकसद से इस कदर बनाया जाएगा कि वहां दिन हो या रात, किसी भी वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

हैलीपैड के तैयार होने से आपदा की घड़ी में तत्काल मदद पहुंचाना सरकार के लिए आसान होगा. साथ ही पुलिस लाइन में हैलीपैड होने से पुलिस को भी काफी सूहलियत होगी. विपरीत परिस्थितियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

पुलिस लाइन में हैलीपैड होने की वजह से इसके लिए अलग से सुरक्षा इंतजाम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. किसी भी वक्त वहां हेलीकॉप्टर लैंड कराया जा सकता है। जिला पुलिस बल का संचालन पुलिस लाइन से ही होता है और यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस रहती है. विधानमंडल में सोमवार को पेश बजट में सभी पुलिस लाइन में हैलीपेड की सुविधा उपलब्ध करने का उल्लेख किया गया है. साथ ही उड्डयन संस्थान के लिए नया सिमुसेटर तथा दो नया सेसना 172 आरग्लास कॉकपीट विमान खरीदने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है.