जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
30-Apr-2021 06:39 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने एक बड़ा निर्णय लिया है. राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
बिहार में तेजी से बढ़ रहे वैश्विक महामारी के प्रकोप से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए राज्यपाल फागू चौहान ने यह बड़ा कदम उठाया है. राजभवन ने यह निर्णय लिया है कि 31 मई 2021 तक सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को बंद रखा जायेगा. संयुक्त सचिव आईएएस राजकुमार सिन्हा की ओर से बिहार के सभी वाइस चांसलरों को यह आदेश जारी किया गया है कि जून के बदले मई महीने में ही सूबे के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में गर्मी की छुट्टी रहेगी.
जॉइंट सेक्रेटरी राजकुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही इस पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 1 मई से 31 मई की अवधि में प्रस्तावित परीक्षाएं होने स्थगित कर दी गई हैं. ये परीक्षाएं 1 जून से 15 जून के बीच ली जाएंगी.
