ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / बिहार के राज्यपाल का दो दिवसीय पूर्णिया दौरा- विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बिहार के राज्यपाल का दो दिवसीय पूर्णिया दौरा- विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

17-Mar-2023 03:37 PM

By Tahsin Ali

PURNIA: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का दो दिवसीय पूर्णिया दौरा आज से शुरू हुआ है। इस दो दिवसीय दौरे के क्रम में राज्यपाल आज पूर्णिया पहुंचे। जहां पुर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ,डीएम सुहर्ष भगत, आईजी सुरेश चौधरी और एसपी आमिर जावेद ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहां से उनका काफिला पूर्णिया के सर्किट हाउस पहुंचा। 


जहां राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही 10 लाभार्थियों को बासगीत परचा भी दिया। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल शुक्रवार को पुर्णिया के रानीपतरा पहुंचेगे। जहां जैविक खेती कर रहे रानीपतरा के किसान शशि भूषण सिंह के खेतों का भी निरीक्षण करेंगे। 


इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार कल पूर्णिया विश्विद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित होने वाले सीनेट की बैठक में शामिल होंगे ।