Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
10-Oct-2021 05:40 PM
PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक लड़की ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है. सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने के बाद लड़की ये बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. लड़की के परिजनों ने थाने ने इसकी शिकायत की है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
घटना पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र की है. यहां एक लड़की ने रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि चार दिन पहले किसी लड़के ने इस लड़की की अश्लील तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. आपत्तिजनक इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा की मां ने बताया कि पड़ाेसी से उनका झंझट चल रहा है. पड़ाेसी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया था. पड़ाेसी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर मेरी बेटी का फोटो वायरल कर दिया. इसके बाद मेरी बेटी डिप्रेशन में चली गई और उसने आत्महत्या कर ली.
रूपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है. थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दूसरी ओर विपक्षी रंजन देवी कबूल किया है कि लड़की और उनके परिजन के साथ अक्सर विवाद हाेता था. कुछ दिन पहले मेरे दामाद गोपाल मंडल को इस नाबालिग लड़की का एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सोशल मीडिया पर फोटो मिला था. मेरे दामाद गोपाल मंडल ने ही अपने साले को वह आपत्तिजनक फोटो भेज दिया. तस्वीर मिलते ही उसने सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया.
महिला ने बताया कि गोपाल मंडल का पैतृक घर भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र का मरूआ जयरामपुर बताया जा रहा है. फिलहाल गोपाल मंडल मुंबई में रहता है. इधर, घटना के बाद से पड़ोसी फरार बताए जा रहे हैं. मृतका की मां ने पुलिस को बताया है कि सोमवार को पहले पड़ोसी सुबोध राय की पत्नी रंजन देवी और उनके बेटे पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मेरे साथ मारपीट की थी. जब वह थाने में विपक्षी के खिलाफ आवेदन दिया तो चार दिन पहले मंगलवार काे रंजन देवी और उनके नाबालिग बेटे ने मिलकर एक लड़के के साथ मेरी बेटी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.
इतना ही नही रंजन देवी ने उक्त फोटो का प्रिंटआउट करवा कर मुझे और थाने में भी पहुंचा दिया. मां ने बताया कि इसी दिन से मेरी बेटी डिप्रेशन में चली गई और शर्म के कारणा फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी. मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है.