ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, बदमाशों ने एक दर्जन घरों में लगाई आग, एक व्यक्ति की मौत

20-May-2021 08:06 PM

By Tahsin Ali

PURNEA : बिहार के पूर्णिया में जबरदस्त बवाल हुआ है. दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. कबकी असामजिक तत्वों ने लगभग एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र की है, जहां पंचायत खपड़ा के मझवा गांव में दो पक्षों में खूनी झड़प हुई, जिसमें महादलित टोला मझुवा के एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए. आग पर काबू पाने के लिए अग्निशामक को बुलाया गया.3-4 घंटे के काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.इस बीच दो गुटों में जमकर मारपीट भी हुई. जिसमें सेवा निवृत्त(भूतपूर्व) चौकीदार नेवालाल राय की पीट पीट लर हत्या कर दी गयी.इसके अलावा एक स्थानीय चौकीदार के साथ-साथ लगभग दर्जन भर महिला-पुरुष घायल हुए हैं. कुछ मवेशी भी जलकर मरे हैं.


सूचना मिलने पर बायसी अनुमंडल अधिकारी अमरेंद्र कुमार पंकज, विकास पदाधिकारी अनित कुमार, अंचलाधिकारी प्रभात रंजन, अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनोज राम बायसी थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं बायसी, डगरूआ, अमौर के पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचे सभी अधिकारियों ने दुष्ट लोगों को साथिया आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घायल को हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचाया गया. 


मृत चौकीदार का शव को बायसी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है. बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज राम ने बताया वे और उसके पुलिस बल के सहयोग से दो आरोपी को गिरफ्तार कर बायसी भेज दिया गया अंचलाधिकारी ने बताया कि जिसके घर जले हैं उसके परिवार को तत्काल खाना बनाकर खिलाया जाएगा और तत्काल मदद की जाएगी । विपक्ष के सभी फरार हैं.