Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
30-Aug-2020 07:15 AM
PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सरकार की ओर से तोहफा देने का सिलसिला जारी है. अब बिहार सरकार ने सूबे के 3.57 लाख पंचायत और नगर निकाय शिक्षकों के वेतन में 15 प्रतिशत की दर से 3000 से 4650 रुपए तक प्रति माह वेतन वृद्धि करने का फैसला किया है.
अप्रैल 2021 से मिलेगा लाभ
वेतन वृद्धि का लाभ शिक्षकों को 1 अप्रैल 2021 से मिलेगा. यानी विभिन्न स्तर के शिक्षकों को लगभग 27000 से 35650 रुपए प्रति माह वेतन भुगतान होगा. इसके अलावे शिक्षकों को ईपीएफ का लाभ मिलेगा. यह लाभ सितंबर 2020 से मिलेगा. सरकार ने साफ कर दिया है की प्रति माह 15 हजार रुपए पर सरकार 13 प्रतिशत ईपीएफ में यानी की 1950 रुपए अंशदान देगी.
इसको लेकर शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने संकल्प पत्र जारी किया है. इसमें बताया गया है कि वेतन वृद्धि और ईपीएफ को जोड़ दिया जाए तो प्रतिमाह शिक्षक और पुस्स्तकालयाध्यक्ष को 20 प्रतिशत से अधिक लाभ होगा. बता दें कि 15 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों को लेकर कई एलान किया था. कहा था कि इसको लेकर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी. शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन और धरना दे चुके हैं.