ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार के नए गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बोले..बिहार में किसकी सरकार है, इन...

बिहार के नए गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बोले..बिहार में किसकी सरकार है, इन बातों से फर्क नहीं पड़ता

12-Feb-2023 08:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नियुक्ति किये गये हैं। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां उन्हें काम करने का मौका मिला है इससे खुशी की बात क्या हो सकती है।  


बता दें कि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। उनसे जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बिहार में किसकी सरकार है इससे फर्क नहीं पड़ता है। 


बता दें कि बिहार के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मूल रूप से गोवा के रहने वाले हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। मीडिया से सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश में जहां भी उन्हें मौका मिला उन्होंने बेहतर काम किया।


गैर बीजेपी शासित राज्य का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार तो सरकार है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस पार्टी की है। पिछले अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें एक बड़े राज्य बिहार की जिम्मेदारी दी है। वही बिहार के राज्यपाल रहे फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है।


राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल होंगे। उनका राजनीतिक सफर काफी शानदार रहा है। साल 2002 से 2007 तक गोवा में बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। वहीं 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के स्पीकर थे। साल 2015-2017 वन पर्यावरण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद ही वे हिमाचल प्रदेश के गवर्नर बने थे। अब उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया हैं।